Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-10

Bokaro News : अतिक्रमण हटाने गई सुरक्षा टीम पर पथराव, दो होमगार्ड जवान घायल

Bokaro News : बोकारो जिला के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ए स्थित काली मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने गई बोकारो स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बोकारो स्टील की जमीन पर अतिक्रमण रोकने पहुंची टीम पर हमला, इलाके में तनाव


जानकारी के अनुसार, बोकारो स्टील की खाली जमीन पर कुछ लोग झोपड़ीनुमा घर बनाकर अतिक्रमण कर रहे थे। अतिक्रमण की सूचना मिलने के बाद बोकारो स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। इसी दौरान वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और सुरक्षा कर्मियों तथा अधिकारियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि तीन वाहनों से पहुंचे अधिकारियों और होमगार्ड जवानों को स्थिति बिगड़ते देख जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। हालांकि इस दौरान हुए हमले में होमगार्ड जवान अकरम अंसारी और बबलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।


बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा इलाज, हमलावरों पर होगी सख्त कार्रवाई


घायल दोनों जवानों को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि बोकारो जिला प्रशासन ने पहले ही एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल से सटे अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद हटाए गए लोग सेक्टर 12 ए इलाके में दोबारा झोपड़ीनुमा घर बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इसी को रोकने के लिए सुरक्षा विभाग की टीम वहां पहुंची थी।

डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि बोकारो स्टील के टीए विभाग की ओर से सेक्टर 12 थाना में आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसमें दो जवान घायल हुए हैं।

डीएसपी ने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !