Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Bihar Weather: बादलों की लुकाछिपी के बीच खिली धूप, लेकिन जहरीली हवा ने बढ़ाई चिंता

Bihar: बिहार की राजधानी पटना में मौसम का मिजाज इन दिनों पहेली बना हुआ है। जनवरी की विदाई और फरवरी की शुरुआत के साथ ही पटनावासी कभी कड़ाके की ठंड, तो कभी गुनगुनी धूप का सामना कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल शहर में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन प्रदूषण के स्तर ने प्रशासन और जनता की चिंता बढ़ा दी है।

कैसा रहेगा आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पटना का आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की धुंध और कनकनी महसूस की जा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही अच्छी धूप निकलने के आसार हैं।

  न्यूनतम तापमान, 10°C से 13°C के बीच रहने का अनुमान। अधिकतम तापमान, 24°C से 26°C तक जा सकता है। AQI 245 पहुंचा, सांस लेना हुआ दूभर

मौसम में सुधार के बावजूद पटना की हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। आज शहर का AQI 245 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। जानकारों का कहना है कि हवा की कम गति और वातावरण में नमी के कारण धूल के कण सतह के करीब बने हुए हैं। बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह के समय घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

शीतलहर से राहत, पर सावधानी जरूरत 

बीते दिनों राजधानी में जो घने कोहरे और शीतलहर का कहर था, उससे फिलहाल राहत मिलती दिख रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !