Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Bihar News : मुंगेर में आस्था और राजनीति का संगम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया दौरा

Bihar News : मुंगेर में आज एक ऐतिहासिक और खास पल का गवाह बना, जहां एक ओर आध्यात्मिक आस्था का महासंगम देखने को मिला तो वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गतिविधियां भी केंद्र में रहीं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे और विभिन्न धार्मिक व प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।


धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर लिया आशीर्वाद


मुख्यमंत्री ने बिहार स्कूल ऑफ योगा द्वारा आयोजित स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण महोत्सव और श्रीनिवास कल्याणोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बालाजी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वैदिक मंत्रोच्चार, हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


गंगा पथ परियोजना की समीक्षा, कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात


दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सुल्तानगंज-गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन के घर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस पूरे दौरे में मुख्यमंत्री का आध्यात्मिक और प्रशासनिक दोनों रूप देखने को मिला। एक ओर उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर आस्था से जुड़ाव दिखाया, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से संवाद कर अपने राजनीतिक सक्रियता का भी परिचय दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !