Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Bihar News : भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, वाराणसी में अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

Bihar News : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंध गए। वाराणसी के एक निजी होटल में आयोजित भव्य समारोह में दोनों ने वरमाला पहनाकर और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।


परिवार और मेहमानों की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह

विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य, रिश्तेदार, करीबी मित्रों के साथ खेल जगत और समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वरमाला की रस्म के दौरान पूरे समारोह में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

क्रिकेट जगत से मिली शुभकामनाएं

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई है। उनके विवाह की खबर सामने आने के बाद खेल प्रेमियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में फैंस ने उनके नए वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

वाराणसी में आयोजित विवाह समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सादगी और भव्यता के बीच संपन्न हुआ। दोनों परिवारों ने नवदंपति के सुखद, सफल और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। आकाशदीप के विवाह को लेकर उनके गृह क्षेत्र सासाराम और बिहार में भी खुशी का माहौल देखा गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !