Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Bihar News: रेल यात्रियों से जेवरात चोरी करने वाला गिरोह धराया, लाखों के जेवर बरामद

Bihar News: ट्रेन में यात्रियों के जेवरात और कीमती सामान उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के 6 सदस्यों को कैमूर और रोहतास से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से करीब 4.25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगद 6 हजार रुपये बरामद किए गए.

रेल एसपी अमरेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई कुदरा रेलवे स्टेशन के पास हुई चोरी की वारदात के बाद की गई. वहां शिबू कुमार की भाभी का पर्स उड़ा लिया गया था, जिसमें लाखों रुपये के जेवर थे. पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए चार महिला चोर समेत दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया.



डॉ. अम्बेडकरनगर-पटना स्पेशल ट्रेन में बड़ी वारदात का खुलासा

वहीं, 18 सितंबर को डॉ. अम्बेडकरनगर-पटना स्पेशल ट्रेन में भी एक महिला यात्री के बैग से लाखों के जेवर और नगद की चोरी की गई थी. इस मामले में भी जीआरपी दानापुर को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी में शामिल दो आरोपियों और जेवर खरीदने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4.90 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 43 ग्राम सोना, 110 ग्राम चांदी, सोना गलाने के औजार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.

रेल एसपी अमरेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि पीड़िता खुर्शीदा बानो अपने बेटे के साथ भोपाल से पटना आ रही थीं. यात्रा के दौरान आरा स्टेशन पर उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे. शिकायत दर्ज होने के बाद जीआरपी ने एसआईटी गठित कर वैज्ञानिक अनुसंधान और लगातार छापेमारी की.

पुलिस ने छापेमारी कर भोजपुर के राजन कुमार और आशीष गुप्ता को गिरफ्तार किया. आशीष गुप्ता चोरी किए गए जेवर खरीदता था. रेल एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !