Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-18

Bihar News: बैंकॉक से आए बैग में मिला करोड़ों का गांजा, गया एयरपोर्ट पर हड़कंप

Current News: गयाजी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रह है की एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों से लावारिस पड़े बैगों में तकरीबन दस करोड़ रूपए का गांजा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार बैग बैंकॉक से आए थे। 
हाइड्रोपोनिक तरीके से लाया गया गांजा 
एयरपोर्ट परिसर में बैग लावारिस हालत में मिले थे जिन्हे जांच के लिए अलग रखा गया था, बैग खोलने पर उनमे गांजा मिला। बताया जा रहा है कि यह गांजा सामान्य तरीके से नहीं बल्कि हाइड्रोपोनिक तकनीक से तैयार किया जाता है, जिसकी गुणवत्ता और कीमत दोनों अधिक होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़ा हो सकता है, अनुमान तो यह भी है की इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ भी हो सकता है। 
कस्टम विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है। बैंकॉक एयरपोर्ट से संपर्क किया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !