Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Bihar News: बिहार के मोकामा में बिजली तार जोड़ते समय करंट लगने से 40 वर्षीय व्यवसायी की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार के मोकामा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां चिंतामणिचक टीओपी के पास राम रतन सिंह कॉलेज के पीछे गुरुवार को एक व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक का नाम नंदन सिंह था, जो 40 साल के थे। बताया जा रहा है कि नंदन सिंह एक टूटे हुए बिजली तार को जोड़ रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई।


मोकामा में हादसे के बाद कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

नंदन सिंह शेखपुरा जिले के निवासी थे और मोकामा में अपना व्यवसाय करते थे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मोकामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !