Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

BREAKING: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर

BREAKING: जमशेदपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. वह दोपहर करीब एक बजे थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण किया.

राहुल दुबे के सरेंडर के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस अब हत्याकांड में उसकी भूमिका, घटना के दौरान उसकी मौजूदगी और अन्य आरोपियों से संबंधों की जांच करेगी.

एनकाउंटर के डर से सरेंडर की चर्चा
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई और एनकाउंटर के डर से राहुल दुबे ने सरेंडर किया है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस अधिकारी मामले में पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी देंगे.

वीडियो में कैद हुआ सरेंडर का घटनाक्रम
राहुल दुबे के बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर करने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आरोपी थाना परिसर में पहुंचता दिखाई दे रहा है. हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस पहले से कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. राहुल दुबे के सरेंडर के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तेज होने की संभावना है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !