Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

BREAKING: रामगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते CCL कर्मी गिरफ्तार

BREAKING: रामगढ़ जिले के बरका-सयाल क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सीसीएल के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण सिन्हा के रूप में हुई है, जो सीसीएल के सौंदा रीजनल स्टोर में कार्यरत बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई को आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी. शिकायत की जांच के बाद एजेंसी ने मामले का सत्यापन कराया और इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई. तय रणनीति के तहत सीबीआई की टीम ने आरोपी को उस समय पकड़ लिया, जब वह एक मजदूर से 5 हजार रुपये रिश्वत की रकम ले रहा था.

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम आरोपी को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी के ठिकानों पर भी जांच की गई और जरूरी दस्तावेजों को खंगाला गया.

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है. जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वत की मांग किस काम के बदले की गई थी और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं. घटना के बाद सीसीएल क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !