Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

BREAKING: डिमना लेक में बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर झील में डूबे, तलाश जारी

BREAKING: जमशेदपुर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर झील में डूब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों जूनियर डॉक्टर अपने दोस्तों के साथ डिमना लेक घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान वे झील के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पानी में लापता हो गए।

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राहत-बचाव दल और गोताखोर मौके पर पहुंचे। झील में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों डॉक्टरों का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है और दोनों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !