Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

BREAKING: जमशेदपुर के बिजनेसमैन निखार सबलोक की कांदरबेड़ा में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

BREAKING: जमशेदपुर के कदमा स्थित विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वे 33 साल के थे. बताया जा रहा है कि निखार किसी काम से एनएच-33 स्थित कांदरबेड़ा के पास होटल टेंथ माइल स्टोन गए थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. फायरिंग में निखार को चार गोलियां लगीं. गोली लगने के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि 9 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई.

घटना के बाद उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. निखार सबलोक जमशेदपुर के कारोबारी थे. उनका होटल समेत कई कारोबार से जुड़ा काम बताया जाता है.



पुलिस फायरिंग के कारण और हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा सकते हैं.



पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सूत्रों की माने तो कारोबारी निखार सबलोक हत्या के मामले में पुलिस रंगदारी के एंगल से भी जांच की जा रही है. वहीं हत्या की वजह पुलिस जांच के पूरी होने के सामने आएगी.



बताया जा रहा है कि कुल 7 खोखे और 2 बुलेट मौके से बरामद की गई है, साथ ही शूटरों को पकड़ने के लिए छ्पामारी की जा रही है. वहीं घटना स्थल पर FSL टीम पहुंच कर सबूत इकठ्ठा करेगी.





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !