Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Advocate Association Election: एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव की तारीख घोषित, 21 अगस्त को होगी वोटिंग

Advocate Association Election: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख घोषित हो गई है. नई कार्यकारिणी के लिए मतदान 21 अगस्त को होगा. हाई कोर्ट के अधिवक्ता वोट डालकर 16 पदों के प्रतिनिधि चुनेंगे. चुनाव की घोषणा के साथ ही वकीलों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है.

16 पदों के लिए होगा चुनाव
इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, लाइब्रेरी सचिव, सह-कोषाध्यक्ष, प्रशासनिक सचिव और कार्यकारिणी सदस्य समेत कुल 16 पदों पर चुनाव होगा. कुल 96 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा मैदान में हैं. मौजूदा अध्यक्ष ऋतू कुमार के सामने अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती होगी.

महासचिव की सीट भी चर्चा में
महासचिव पद के लिए नवीन कुमार, विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी चुनाव लड़ रहे हैं. वर्तमान महासचिव नवीन कुमार भी दोबारा मैदान में हैं.

दूसरे पदों पर भी कई दावेदार
उपाध्यक्ष पद के लिए छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. लाइब्रेरी सचिव के लिए सुभाष रसिक सोरेन, भोला नाथ ओझा और अशोक कुमार प्रमुख दावेदार हैं. सह-कोषाध्यक्ष पद पर युवा अधिवक्ता आकाश दीप चर्चा में हैं. प्रशासनिक सचिव पद के लिए कविता सिंह चुनावी मैदान में हैं.



चार साल के काम पर मांगा जाएगा वोट
इस बार चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है. अधिवक्ता एसोसिएशन के पिछले चार वर्षों के कामकाज और वकीलों के मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे. 21 अगस्त को होने वाला यह चुनाव हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं की नई टीम तय करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !