Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-03

Adityapur News: सेवानिवृत सैनिकों के लिए रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

Adityapur News: सेवानिवृत्त सैनिकों को स्वरोजगार के अवसरों और केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान कौशल विकास विभाग के क्षेत्रीय निदेशक विनोद कुमार दुबे ने कहा कि राष्ट्र की सेवा के बाद सैनिकों के पास अनुभव और अनुशासन की बड़ी पूंजी होती है, जिसे सही कौशल और सरकारी योजनाओं का साथ मिले, तो वे सफल उद्यमी बन सकते हैं।
कार्यशाला में माध्यम से पूर्व सैनिक बनेंगे आत्मनिर्भर 
कौशल प्रशिक्षण का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की क्षमता के अनुसार उन्हें आधुनिक व्यवसायों के लिए प्रशिक्षित करना है। तथा वित्तीय मदद के लिए पीएमईजीपी (PMEGP) जैसी योजनाओं की जानकारी देना है।इस कार्यशाला में मार्केट लिंकेज उत्पाद तैयार करने के बाद उसे बाजार तक पहुंचने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत सैनिक उपस्थित थे, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा बिजनेस मॉडल तैयार करने और डिजिटल मार्केटिंग के गुर भी सिखाए गए। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक सैनिक अपनी दूसरी पारी में जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !