Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Adityapur News: दशहरा के दौरान पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष दशहरा के दौरान पेट्रोल पंप पर हुई जानलेवा मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेमटी बस्ती निवासी पिंटू कुमार और रोहन गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-109, 307 एवं अन्य धाराएं लगाई गई हैं।

दशहरा के दौरान हुई थी जानलेवा मारपीट
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष दशहरा के दौरान एक पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना में दोनों आरोपियों का नाम सामने आया था। मामले में जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !