Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Adityapur News: आदित्यपुर से दो नाबालिग बच्चे लापता,परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-23 (कल्पनापुरी) से दो नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह घर से निकलने के बाद दोनों बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय अंश गुप्ता, निवासी साईं नगर (बैंक ऑफ बड़ौदा के पास), और 12 वर्षीय मोहम्मद असद शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वॉलीबॉल खेलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद दोनों वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि सुबह क्षेत्र के कुछ लोगों ने दोनों बच्चों को देखा था, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। मोहम्मद असद का रंग गेहुँआ, कद लगभग 4 फीट 11 इंच है। घटना के समय उसने काले रंग की टी-शर्ट और काला ट्राउजर पहन रखा था।

लोगों से की सहयोग की अपील
वार्ड संख्या-23 के पार्षद अवधेश सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी दोनों बच्चों के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल परिजनों या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि लोगों की सतर्कता से बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है। यदि किसी को दोनों बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें:
8235674475
8709849195
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !