Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-06

Adityapur News: आदित्यपुर वार्ड 20 में कचरे का अंबार, गंदगी से परेशान लोग, कार्रवाई की मांग

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में गंदगी और कचरे के ढेर से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं. यहां के लोग कचरे और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं. शेरे पंजाब चौक से लेकर आदित्यपुर थाना तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई दिनों से कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बीमारी फैलने की आशंका बढ़ी
कई दिनों से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण आसपास के इलाके में मच्छर और कीटाणु पनपने लगे हैं. इससे इलाके में बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही कचरा नहीं उठाया गया तो महामारी जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

महत्वपूर्ण कार्यालयों के पास भी गंदगी
वार्ड 20 में कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं. इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग, पेयजल विभाग, तहसील कचहरी, बिजली विभाग, आदित्यपुर थाना और रेलवे स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग शामिल है. इन कार्यालयों के आसपास भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.

स्थानीय कांग्रेस नेता रमेश बालमुचू ने आरोप लगाया कि बाजार मास्टर द्वारा नियमित रूप से माहसूल वसूला जाता है, लेकिन कचरा उठाने की जिम्मेदारी से बचा जाता है. उन्होंने कहा कि पर्व के समय रातों-रात सड़क किनारे दुकानें लग जाती हैं, लेकिन इस पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती.

जल्द कचरा हटाने की मांग
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सड़क किनारे दुकानें लगने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है. रमेश बालमुचू ने इस मामले में नगर निगम और आदित्यपुर थाना से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कचरा हटाने और सड़क किनारे लगने वाली अवैध दुकानों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !