Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-15

Adityapur News: आदित्यपुर रोड नंबर-32 के पास पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-32 के पास बुधवार शाम पुलिस ने विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की।

वाहनों के दस्तावेजों की हुई जांच
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही वाहन चालकों से पूछताछ कर उनकी पहचान का सत्यापन भी किया गया।

जारी रहेगा विशेष अभियान
पुलिस ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए आगे भी अलग-अलग स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाता रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !