Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Adityapur News: आदित्यपुर में कोयला तस्करी पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Adityapur News: आदित्यपुर में रेलवे सुरक्षा बल ने कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी से कोयला चोरी करने वाले दो गिरोह के सरगनाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान रेणु लोहार और दुखु लोहार के रूप में हुई है.
स्थानीय जानकारी के अनुसार घरेलू गैस की किल्लत का फायदा उठाकर इन लोगों ने अवैध कोयला कारोबार बढ़ा दिया था. मालगाड़ी के रैक से कोयला चोरी कर बाइक के जरिए आसपास के इलाकों और होटलों में सप्लाई किया जा रहा था.

आरपीएफ को विद्युत नगर के पास रेलवे ट्रैक से कोयले की चोरी की लगातार सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. मौके से चोरी का कोयला और इस्तेमाल की जा रही बाइक भी बरामद की गई है.

आरपीएफ अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !