Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Adityapur News: आदित्यपुर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित कल्पनापुरी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में 4 जुलाई को हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

शिकायत मिलते ही शुरू हुई कार्रवाई
मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज होते ही आदित्यपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद कलीम (20 वर्ष), पिता स्व. मोहम्मद शमसुद्दीन, निवासी ईदगाह मैदान, गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई के रूप में हुई है।

पूछताछ में कई मंदिरों में चोरी की बात कबूली
पुलिस पूछताछ के दौरान मोहम्मद कलीम ने आदित्यपुर और जुगसलाई क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

न्यायालय में किया जाएगा प्रस्तुत
पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, मामले में आगे की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !