Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-28

Adityapur News: आदित्यपुर के त्रिवेणी अपार्टमेंट में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Adityapur News: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित त्रिवेणी अपार्टमेंट में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय आशुतोष प्रकाश के रूप में हुई है, जो एक निजी बैंक में कार्यरत थे.


पुलिस के अनुसार आशुतोष अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे और परिवार में वही कमाने वाले थे. घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी.

इस घटना के बाद अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !