Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Adityapur Crime News: RIT मोड़ पर 15 हजार के लेन-देन विवाद में चापड़ मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर थाना पुलिस ने 15 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर युवक पर चापड़ से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी विशु महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी गम्हरिया थाना क्षेत्र के जयकान गांव का रहने वाला है।

सिर पर चापड़ मारकर किया था घायल
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एनआईटी मोड़ के पास दो दोस्तों के बीच 15 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान विशु महतो ने रोहित हेंब्रम के सिर पर चापड़ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज पहले एमजीएम अस्पताल और बाद में टीएमएच में कराया गया।

वारदात के बाद चेन्नई भाग गया था आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाईबासा के रास्ते पेरंबूर (चेन्नई) भाग गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि आरोपी किसी काम से दोबारा आदित्यपुर लौटा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, और आज उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में धारा 109 BNS दर्ज हुआ था। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !