Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Adityapur Breaking: दोनों छात्रों के शव बरामद, स्कूल बंक कर नहाने पहुंचे थे आसंगी डैम

Adityapur Breaking: आदित्यपुर के आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे दोनों छात्रों के शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिए गए हैं. मृतकों की पहचान आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 10 निवासी 14 वर्षीय रौनक और रोड नंबर 27 निवासी गॉडविन के रूप में हुई है. ये दोनों सेंट्रल पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 के छात्र थे, जो अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूल बंक करके दोपहर में खरकई नदी के आसंगी चेक डैम पर नहाने पहुंचे थे. गोताखोरों द्वारा शवों को पानी से बाहर निकालते ही मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया.

इंसानियत शर्मसार: गोताखोरों ने रेस्क्यू के लिए मांगे पैसे, देरी ने छीन ली जान
हादसे के बाद एक हृदयविदारक खुलासा हुआ है कि अगर समय पर मदद मिलती तो शायद बच्चों की जान बच सकती थी. चश्मदीद दोस्त के मुताबिक, जब रौनक और गॉडविन डूबने लगे, तो उसने किनारे पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों से उन्हें बचाने की गुहार लगाई. बताया जा रहा है कि गोताखोर शुरुआत में टालमटोल करते रहे और पानी में उतरने को तैयार नहीं हुए. जब बदहवास छात्र ने उन्हें पैसे देने की बात कही, तब जाकर वे रेस्क्यू के लिए राजी हुए. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्चे गहराई में समा चुके थे. गोताखोरों की विफलता के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया.



आरआईटी पुलिस की निगरानी में सर्च ऑपरेशन खत्म, सुरक्षा पर उठे सवाल
आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह की देखरेख में चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चों को तैरना नहीं आता था, जो इस दुखद हादसे का मुख्य कारण बना. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !