Aaj Ka Panchang: आज यानी 4 अप्रैल 2026, शनिवार से वैशाख माह की शुरुआत हो रही है। आज कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह लगभग 10:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। आज का दिन इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो किसी भी शुभ काम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। चंद्रमा आज तुला राशि में संचार कर रहा है।
सूरज, चंद्रमा, नक्षत्र और योग का समय
सूर्योदय सुबह 6:20 बजे और सूर्यास्त शाम 6:39 बजे होगा। वहीं चंद्रमा रात 8:51 बजे उदय होगा और अगले दिन सुबह 7:54 बजे अस्त होगा। नक्षत्र की बात करें तो स्वाति नक्षत्र रात 9:35 बजे तक रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। दोपहर 2:16 बजे तक हर्षण योग रहेगा और फिर वज्र योग लग जाएगा।
आज के शुभ मुहूर्त, जरूरी और मांगलिक कार्य का समय
आज के शुभ समय अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:54 बजे तक रहेगा, जो किसी भी महत्वपूर्ण काम के लिए अच्छा समय है। इसके अलावा अमृत काल सुबह 11:58 से दोपहर 1:43 बजे तक और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:43 से 5:31 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:20 बजे से रात 9:35 बजे तक बना रहेगा।
राहुकाल और अन्य समय में रखें सावधानी
वहीं अशुभ समय राहुकाल सुबह 9:25 से 10:57 बजे तक रहेगा, यमगण्ड दोपहर 2:02 से 3:34 बजे तक और कुलिक काल सुबह 6:20 से 7:52 बजे तक रहेगा। इन समयों में जरूरी और शुभ काम करने से बचना चाहिए।आज का दिन शुभ योग के कारण अच्छे कार्यों के लिए अनुकूल है, बस अशुभ समय का ध्यान रखना जरूरी होगा।