Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Aaj Ka Panchang: सावन के अंतिम सोमवार पर बन रहे हैं कई दुर्लभ योग, देखें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सोमवार यानी आज 24 अगस्त 2026 को सावन का आखिरी सोमवार है। धार्मिक दृष्टि से सावन सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से शुभ फल मिलने की मान्यता है। भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाते हैं। आज पूजा के लिए कई शुभ समय भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं आज की तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज की तिथि और योग

तिथि: शुक्ल पक्ष द्वादशी, पूरी रात तक।

योग: प्रीति सुबह 7:04 बजे तक, इसके बाद आयुष्मान योग रहेगा।

करण: बव शाम 5:22 बजे तक। इसके बाद बालव करण रहेगा।

सूर्य-चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय: सुबह 5:55 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:52 बजे
चंद्रोदय: शाम 4:40 बजे
चंद्रास्त: रात 2:53 बजे, 25 अगस्त

सूर्य देव सिंह राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और 25 अगस्त को तड़के 3:06 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 से दोपहर 12:49 बजे तक।

अमृत काल: दोपहर 3:07 से शाम 4:54 बजे तक।

आज के अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 7:32 से 9:09 बजे तक।

गुलिकाल: दोपहर 2:00 से 3:37 बजे तक।

यमगंड: सुबह 10:46 से दोपहर 12:23 बजे तक।

आज का नक्षत्र

आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। यह नक्षत्र रात 8:28 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र धनु राशि के 26°40’ से मकर राशि के 10°00 तक माना जाता है। इसके स्वामी सूर्य देव हैं। इस नक्षत्र से जुड़े देवता विश्वेदेव माने जाते हैं। इसका प्रतीक हाथी का दांत या छोटा मंच माना जाता है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे लोगों को आमतौर पर धार्मिक, ईमानदार, न्यायप्रिय, मेहनती और नेतृत्व क्षमता वाला माना जाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !