Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Aaj Ka Panchang: पार्वती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी आज, देखें तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार आज, 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को पार्वती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मां पार्वती और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और व्रत का विशेष महत्व है। आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अगले दिन 22 जुलाई को प्रातः 5:16 बजे तक रहेगी। दिन का शुभ सिद्ध योग शाम 6:25 बजे तक रहेगा, इसके बाद साध्य योग प्रारंभ होगा। वहीं, विष्टि (भद्रा) करण शाम 4:34 बजे तक रहेगा।


सूर्य-चंद्र की चाल और शुभ मुहूर्त
आज सूर्योदय सुबह 5:36 बजे और सूर्यास्त शाम 7:19 बजे होगा। चंद्रोदय दोपहर 12:34 बजे तथा चंद्रास्त रात 11:35 बजे होगा। सूर्य देव कर्क राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा सुबह 7:54 बजे तक कन्या राशि में रहकर बाद में तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक और अमृत काल दोपहर 1:58 बजे से 3:41 बजे तक रहेगा, जिसे पूजा और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना गया है।

राहुकाल और अन्य अशुभ समय का रखें ध्यान
आज शुभ कार्यों की योजना बनाते समय अशुभ समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राहुकाल दोपहर 3:53 बजे से शाम 5:36 बजे तक रहेगा। इसके अलावा गुलिकाल दोपहर 12:27 बजे से 2:10 बजे तक और यमगण्ड सुबह 9:02 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए या मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

चित्रा नक्षत्र का प्रभाव, फिर स्वाति का होगा आगमन
आज चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में रात 8:49 बजे तक विराजमान रहेंगे, इसके बाद स्वाति नक्षत्र शुरू होगा। चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगलदेव और देवता त्वष्टा हैं, जिन्हें सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को सामान्यतः बुद्धिमान, रचनात्मक, कलाप्रेमी, आकर्षक व्यक्तित्व वाला और साहसी माना जाता है। हालांकि, इनमें कभी-कभी चिड़चिड़ापन और विलासिता की प्रवृत्ति भी देखने को मिल सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !