Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Aaj Ka Panchang: आज मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष संयोग

Aaj Ka Panchang: 9 मई 2026 शनिवार यानी आज, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। इसी कारण आज मासिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष पर्व मनाया जा रहा है। विक्रम संवत 2083 के अनुसार आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्ल योग देर रात 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद ब्रह्म योग का आरंभ होगा।

सूर्योदय, चंद्रोदय और शुभ मुहूर्त का संयोग
आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 1 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रोदय रात 1 बजकर 19 मिनट पर और चन्द्रास्त सुबह 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा, जबकि अमृत काल दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से 1 बजकर 51 मिनट तक शुभ माना गया है।

राहुकाल और अशुभ समय में रहें सतर्क
आज के अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। गुलिकाल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक और यमगण्ड दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन समयों में नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, जानिए विशेषताएं
आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा। श्रवण नक्षत्र मकर राशि में स्थित माना जाता है और इसके स्वामी चंद्रदेव हैं, जबकि राशि स्वामी शनिदेव हैं। इस नक्षत्र के देवता भगवान विष्णु माने जाते हैं। श्रवण नक्षत्र में जन्मे लोग जिज्ञासु, बुद्धिमान, ज्ञानी और अच्छे श्रोता होते हैं। हालांकि इनमें कभी-कभी संकोच और आत्मविश्वास की कमी भी देखने को मिलती है, लेकिन सीखने की ललक इन्हें हमेशा आगे बढ़ाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !