मुख्य अपराधी, विटामिन B12 और विटामिन D
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान और नींद महसूस करते हैं, तो इसके पीछे दो मुख्य विटामिन्स जिम्मेदार हो सकते हैं, विटामिन B12 यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स बनाने और नसों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर शरीर में मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है, जिससे अंगों तक ऑक्सीजन कम पहुँचती है। परिणाम स्वरूप, आप हर समय थका हुआ और नींद में महसूस करते हैं।
विटामिन D इसे सनशाइन विटामिन भी कहते हैं। विटामिन D की कमी का सीधा संबंध खराब नींद और दिन में अत्यधिक सुस्ती से पाया गया है।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
सुबह उठने के तुरंत बाद थकान महसूस होना एकाग्रता में कमी और धुंधली याददाश्त, मांसपेशियों में कमजोरी और चिड़चिड़ापन, रात को भरपूर सोने के बाद भी दिन में बार-बार झपकी आना।
आइए बताते हैं कैसे करें बचाव, लीजिए विशेषज्ञ की सलाह
डॉक्टरों के अनुसार, अपनी डाइट में सुधार करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। विटामिन B12 के लिए दूध, पनीर, अंडे और मांस का सेवन करें। वहीं, विटामिन D के लिए रोजाना 15-20 मिनट सुबह की धूप लें और मशरूम या फोर्टिफाइड फूड्स को डाइट में शामिल करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी सप्लीमेंट न लें। यदि सुस्ती बनी रहती है, तो सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाए।