Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

Ranchi News: रांची में लापता मासूम भाई-बहन का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सूचना देने पर 51 हजार का इनाम

Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी, मल्लार कोचा इलाके से लापता हुए मासूम भाई-बहन का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। बच्चों के गायब होने के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने पर रांची पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए इनाम की घोषणा की है।

दोनों बच्चों की सूचना देने पर  51 हजार रुपये का पुरस्कार

रविवार को पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि दोनों बच्चों के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में पुलिस द्वारा बच्चों की तस्वीरों के साथ पोस्टर जारी कर आम लोगों से सहयोग की अपील की गई है। 

यदि बच्चे कहीं भी नजर आते हैं तो हटिया डीएसपी के मोबाइल नंबर 8709911997 अथवा धुर्वा थाना प्रभारी के नंबर 9771333475 पर तुरंत संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

काफी दी तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम मल्लार कोचा स्थित अपने घर से सात वर्षीय अंश कुमार अपनी छह वर्षीय बहन अंशिका कुमारी के साथ पास की दुकान से चूड़ा और ब्रेड लेने निकले थे। इसके बाद दोनों बच्चे घर नहीं लौटे। काफी देर इंतजार और आसपास खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। तभी से पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की जांच हर संभावित तरीके से जारी 

इसी बीच बच्चों के पिता सुनील कुमार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा। उन्होंने बताया कि घर से मुख्य सड़क तक जाने वाली गली में अक्सर कुछ लोग नशे का सेवन करते रहते हैं, जिन पर उन्हें संदेह है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर संभावित तरीके से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !