Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने चापड़ से दो युवकों पर हमला कर दिया, मामले में एक लापता युवक मोहम्मद सोहेल फिलहाल लापता है और एक अन्य युवक अब्दुल सूफियान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है.
अज्ञात अपराधियों ने किया चापड़ से हमला
लापता युवक मोहम्मद सोहेल जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत खजांची मोहल्ला का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, टेल्को थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने अचानक चापड़ से हमला किया, जिसमें सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी.
घायल का इलाज एमजीएम में चल रहा
इसी घटना में बाबू फ्लैट के समीप रहने वाला अब्दुल सूफियान भी हमले का शिकार हुआ. उसे गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है.