Adityapur News: Adityapur News: आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले की जांच में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. घटना के दो दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे लोगों एवं पत्रकारों में आक्रोश है.
जांच में अनियमितताएं, खून के धब्बे की फोटो लेने से किया गया इनकार
पुलिस की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं. जांच टीम ने दीवार पर लगे खून के धब्बे का फोटो लेने से मना कर दिया था, जहां पत्रकार के विरोध के बाद ही पुलिस ने खून के धब्बे का फोटो लिया.
जांच के दौरान अभद्र भाषा, पत्रकार को ही आरोपी बनाने की धमकी
इस दौरान जांच करने पहुंचे पुलिस की टीम ने पत्रकार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैं जांचकर्ता होता तो इस केस का मैन अभियुक्त पत्रकार लोग को बना देता.
आरोपी बेखौफ घूम रहा
इस मामले में पत्रकार अंकित शुभम ने बताया कि आरोपी बेखौफ होकर घूम रहा है और पुलिस उसे पकड़ने में असक्षम है. उन्होंने थाना प्रभारी की गतिविधि पर भी सवाल उठाए हैं.
थाना प्रभारी का बयान, गिरफ्तारी का भरोसा
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन, पत्रकार ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है और वे आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
स्थानीय लोगों का विरोध, पुलिस कार्यशैली पर सवाल
इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. हालांकि, विडंबना ऐसी हो गई है कि आरोपी को गिरफ्तार करने की जगह उल्टा ही पत्रकार को डरा धमका रही है.