Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-04

Jamshedpur News: एमजीएम थाना कस्टडी मौत मामले में ग्रामीण एसपी का बयान, बोले–हिरासत में कोई मारपीट या अत्याचार नहीं हुई, बीमारी से हुई मौत

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र से जुड़े जीत महतो की मौत के मामले में अब पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है। इस प्रकरण को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा है कि युवक की मौत पुलिस हिरासत में किसी प्रकार के अत्याचार या मारपीट के कारण नहीं हुई है।

ग्रामीण एसपी ने साझा की जानकारी 

ग्रामीण एसपी ने जानकारी दी कि जीत महतो को पूछताछ के उद्देश्य से एमजीएम थाना लाया गया था। पूछताछ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने बिना किसी देरी के उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाने की पूरी प्रक्रिया पुलिस की निगरानी में की गई थी और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया मामले को 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जीत महतो के साथ हिरासत के दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक प्रताड़ना या दुर्व्यवहार नहीं किया गया। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को उन्होंने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया। उनका कहना है कि इस घटना को गलत तरीके से पुलिस हिरासत में हुई मौत के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे बहुत अलग है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !