Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-13

Jamshedpur Potka MLA Janta Darbar: पोटका विधायक संजीब सरदार ने जनता दरबार में सुनीं जन समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीब सरदार ने आज तुरामडीह स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया।
Jamshedpur: पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजीब सरदार ने आज तुरामडीह स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इस अवसर पर पोटका क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

विधायक संजीब सरदार ने जन-जन की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य रूप से ग्रामीण समस्याएं, सड़क, बिजली, पानी, पेंशन और आवास से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

विधायक सरदार ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च कर्तव्य है और वे हर संभव प्रयास करेंगे कि हर समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान जनता ने भी विधायक के कार्यशैली और सक्रियता की सराहना की। कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !