Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Ramgarh News: ओवर ब्रिज निर्माण कार्यालय में गोलीबारी की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर राहुल सिंह गिरोह ने ली

Ramgarh News: रामगढ़ पतरातु मेन रोड स्थित ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के ऑफिस में हुई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने ली है. शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए गिरोह की ओर से इस घटना को अंजाम देने का दावा किया गया है.

“समय रहते अपनी स्थिति सुधार लें और जितनी जल्दी हो सके मैनेज कर लें”
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रामगढ़ पतरातु मेन रोड में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के ऑफिस में जो गोलीबारी हुई है उसकी जिम्मेदारी राहुल सिंह गिरोह लेता है. गिरोह की ओर से यह भी चेतावनी दी गई है कि जो भी व्यापारी या ठेकेदार उन्हें नजरअंदाज करने की सोच रखेगा उसे सोचने तक का मौका नहीं दिया जाएगा. बयान में कहा गया है कि समय रहते अपनी स्थिति सुधार लें और जितनी जल्दी हो सके मैनेज कर लें, यही आपके और आपके कर्मचारियों के लिए बेहतर होगा.

  • विज्ञप्ति में विशेष रूप से चंदन नामक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा गया है कि यदि अब भी उनके कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया गया तो अंजाम कल्पना से परे हो सकता है. इस बयान के सामने आने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है.
  • घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस प्रेस विज्ञप्ति को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.

 कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती
ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के ऑफिस में हुई गोलीबारी और उसकी जिम्मेदारी खुलेआम लेने से यह साफ होता है कि आपराधिक गिरोह किस तरह ठेकेदारी और निर्माण कार्यों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई धमकी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े करती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !