Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Ranchi Police: बुढ़मू पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया सनसनीखेज हत्याकांड, चार आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: बुढ़मू थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पियूष उर्फ इबरार अंसारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

बरवाटोली इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सरैयादार करमबोहा नदी के पास स्थित रेलवे पुल के नजदीक रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी शुरू की। सबसे पहले छापर बरवाटोली इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशानदेही पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

मोटरसाइकिल भी बरामद की है

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी समीर अंसारी और उसके सहयोगी साहिल टुडू ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त मैगजीन युक्त देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

आम लोगों का भरोसा

पूरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है, बल्कि इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !