Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Home Minister: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे पोर्ट ब्लेयर, अंडमान-निकोबार की सुरक्षा व विकास परियोजनाओं की समीक्षा

Home Minister: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की आधिकारिक यात्रा पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। उनकी इस यात्रा को राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक महत्व और क्षेत्र के समग्र विकास के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है। पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उपराज्यपाल एवं द्वीपसमूह के प्रशासक एडमिरल डी. के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया।

प्रशासनिक और सुरक्षा गतिविधियां तेज

अमित शाह के आगमन के बाद द्वीपसमूह में प्रशासनिक और सुरक्षा गतिविधियां तेज हो गईं। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री ने यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान बुनियादी ढांचे के विकास, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर अधिकारियों से फीडबैक लिया गया।

इसके साथ ही अमित शाह ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सेना, नौसेना, तटरक्षक बल, खुफिया एजेंसियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान समुद्री सुरक्षा, तटीय निगरानी प्रणाली को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई।


सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें

बताया जा रहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र में बढ़ती भू-राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए द्वीपसमूह की रणनीतिक भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को चौकसी बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है। गृह मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े किसी भी खतरे से निपटने के लिए सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें।

अमित शाह की इस यात्रा को केंद्र सरकार की एक्ट ईस्ट नीति और समुद्री सुरक्षा रणनीति के तहत एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे से न केवल सुरक्षा ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि द्वीपसमूह के विकास को भी नई गति मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !