Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-03

Delhi Airport Flight Cancellations: कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से 66 उड़ानें रद्द, डीजीसीए ने कोहरे के दौरान उड़ान संचालन के लिए कड़े मानदंड लागू किए

Delhi: दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण शुक्रवार को कम से कम 66 उड़ानें रद्द कर दी गईं। विमानन कंपनियों ने 34 प्रस्थान और 32 आगमन उड़ानें रद्द कीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

अनुरूप विमान बेड़े का होना अनिवार्य

संबंधित अधिकारियों के अनुसार, डीजीसीए ने सर्दियों के दौरान 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक की अवधि को आधिकारिक रूप से कोहरे की अवधि घोषित किया है। इस दौरान उड़ान संचालन के लिए विशेष नियम लागू होते हैं, जिनमें कम दृश्यता में उड़ान भरने के लिए प्रशिक्षित पायलटों और सीएट-तीन बी मानकों के अनुरूप विमान बेड़े का होना अनिवार्य है।

दिल्ली-एनसीआर में हटाया गया जीआरएपी का तीसरा चरण

वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण के तहत लगाये गए प्रतिबंध शुक्रवार को हटा दिए गए हैं।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !