Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Dhanbad DC Meet CM: नववर्ष पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन की शिष्टाचार मुलाकात

Ranchi: रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नए वर्ष के अवसर पर धनबाद के उपायुक्त ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान धनबाद जिले के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिले में संचालित विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्रयासों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए धनबाद जिले में सुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और तेज़ विकास के लिए सभी दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि नए वर्ष में धनबाद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !