Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Baharagora News: बहरागोड़ा महाविद्यालय के बीएड परिसर में संदिग्ध घुसपैठ, रिकॉर्ड कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास

Baharagora: बहरागोड़ा थाना अंतर्गत मटिहाना स्थित बहरागोड़ा महाविद्यालय के बीएड परिसर में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा रिकॉर्ड कक्ष में जबरन प्रवेश की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। शरारती तत्वों ने रिकॉर्ड रूम के दरवाजे को नुकसान पहुंचाते हुए ताला तोड़ने का प्रयास किया, हालांकि किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज या सामान की चोरी नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नायक लगभग 10 बजे परिसर पहुंचे और मुख्य द्वार खोलने के दौरान रिकॉर्ड कक्ष का क्षतिग्रस्त ताला देखा। उन्होंने तुरंत इस संदिग्ध गतिविधि की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. बेहरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बहरागोड़ा थाना को अवगत कराया। इसके बाद थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अज्ञात लोगों ने रिकॉर्ड रूम में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन अंदर रखी फाइलें और अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इस घटना ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि मटिहाना स्थित बीएड परिसर में वर्तमान समय में कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. बेहरा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखित रूप से सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति का अनुरोध भेजा गया है।  
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !