Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-02

Gumla Crime News: लिव-इन रिलेशनशिप में विवाद बना मौत का कारण, प्रेमी ने कुल्हाड़ी से युवती की हत्या कर शव के किए दो टुकड़े, आंखें भी निकाली

Gumla: झारखंड के गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमती पानी इलाके में एक क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव को दो हिस्सों में काट दिया और आंख भी निकाल ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान 19 वर्षीय असिखा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक का नाम बुधेश्वर असुर बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के दिन दोनों जंगल में लकड़ी लाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

शव को काटा दो टुकड़ों में 

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में आकर बुधेश्वर असुर ने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से असिखा कुमारी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने शव को दो टुकड़ों में काट दिया और आंख भी निकाल ली। घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में 

घटना की सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस की गहन जांच जारी

इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस नृशंस हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !