Adityapur News: आदित्यपुर थाना पुलिस ने नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न इलाकों में दो पहिया और चार पहिया वाहन की सघन जांच की. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशानुसार आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में वाहन संबंधित कागजात, संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान पत्र और डिक्कियों की तलाशी ली गई.
ड्रिंक एंड ड्राइव मशीन द्वारा जांच और संदिग्ध जगहों पर नजर
इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव मशीन द्वारा जांच की गई और संदिग्ध जगहों पर जांच की गई. नए वर्ष में अश्लील गाना बजाने से भी रोका गया. आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि कई सारी जगह पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अड्डे बाजी की जा रही थी, जिसे कड़ी हिदायत देकर जाने को कहा गया.
संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और होटल-लॉज पर नजर
संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार जांच की जा रही है और होटल, लॉज और ढाबा में अवैध मदिरा का सेवन न करवाने की कड़ी नसीहत दी गई है. आज सामाजिक तत्वों द्वारा उत्पाद मचाने को लेकर थाना को सूचित करने को भी कहा गया है.
शांति और सुरक्षा बनाए रखने का आग्रह
आदित्यपुर थाना पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे नव वर्ष के अवसर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है.