रातू रोड फ्लाईओवर के बनने से मार्केट का विस्तार
इस साल रांची शहर के लिए राज्य सरकार की तीन बड़ी परियोजनाएं शुरू होंगी। इनके लिए 961 करोड़ रुपये की मंजूरी भी प्रदान कर दी गयी है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही अरगोड़ा, करमटोली, मोरहाबादी और बरियातू जैसे प्रमुख इलाकों की सूरत बदल जाएगी। इन इलाकों में फ्लाईओवर और लिंक रोड बनने से आर्थिक विकास भी तेजी से होगा। रांची के मार्केट का विस्तार होगा। अभी कांटाटोली, सिरमटोली और रातू रोड फ्लाईओवर के बनने से मार्केट का विस्तार हुआ है।
म्यूजिकल रूम की व्यवस्था होगी
कचहरी रोड में बने रवींद्र भवन का काम लगभग पूरा हो गया है। वर्ष 2017 में शुरू हुए प्रोजेक्ट का उद्घाटन जल्द ही होगा। 293 करोड़ के इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 1200 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, 1500 क्षमता वाला कम्युनिटी हॉल, 24 एसी रूम, जिम, फूड कोर्ट, लाइब्रेरी और म्यूजिकल रूम की व्यवस्था होगी। यहां डोरमेट्री में मेला भी लगाया जा सकेगा।
जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के तहत अरगोड़ा-डिबडीह से हरमू तक चार लेन एलिवेटेड रोड बनेगा। बताया गया कि अरगोड़ा से अशोक नगर और चापू टोली तक टू-लेन की अलग एलिवेटेड सड़क भी बनाई जाएगी। इससे अरगोड़ा चौक पर कटहल मोड़ और अशोक नगर से आने वाले भारी ट्रैफिक को सुचारू करने में लाभ मिलेगा। लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।