Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

Delhi 118 Flights Cancelled: भारत में कोहरे का कहर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 118 उड़ानें रद्द, मंत्रालय ने जारी किए सख्त निर्देश

Delhi: पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के चलते हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुये नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी विमानन कंपनियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे का सीधा असर दिखा। 118 उड़ानें रद्द की गईं। 16 विमानों का मार्ग बदला गया। रद्द उड़ानों में 60 आगमन और 58 प्रस्थान शामिल हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, केवल वे विमान प्रभावित हुये जो कैट-3 सिस्टम से लैस नहीं हैं।

एयरलाइंस को स्पष्ट निर्देश

मंत्रालय ने कहा है कि उड़ान में देरी होने पर यात्रियों को भोजन की व्यवस्था दी जाये। उड़ान रद्द होने की स्थिति में वैकल्पिक उड़ान या पूरा रिफंड अनिवार्य रूप से दिया जाये। साथ ही, समय पर चेक-इन करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित न किया जाये और शिकायतों का तुरंत निपटारा हो। 

अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें

एयर इंडिया ने फॉगकेयर पहल शुरू की है, जिसके तहत प्रभावित उड़ानों के यात्री बिना किसी शुल्क के यात्रा की तारीख बदल सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं। एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की मदद के लिए विशेष सहायता टीमें भी तैनात की गई हैं। मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर जांचें और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !