Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-31

Sonari Bhoothnath Temple: नारायणी धाम में भजनों के साथ होगा नववर्ष का भव्य स्वागत

Sonari: सोनारी स्थित नारायणी धाम मंदिर (CH Area) में इस वर्ष नववर्ष का स्वागत बड़े ही भक्तिमय अंदाज़ में किया जाएगा। भक्तगण श्री श्याम प्रभु, माँ राणी सती दादी एवं श्री बालाजी महाराज के चरणों में हाजरी लगाकर नए साल की मंगल कामना करेंगे। इस दो दिवसीय विशेष उत्सव के लिए मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

वातावरण को भक्ति के रंग में सराबोर 

31 दिसंबर: सुरमयी होगी नववर्ष की पूर्व संध्या कार्यक्रम की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को होगी। नववर्ष की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के लिए कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन लेखक एवं गायक अभिषेक शर्मा माधव उपस्थित रहेंगे। वे अपने सुरीले भजनों और भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरे वातावरण को भक्ति के रंग में सराबोर करेंगे।

शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ

1 जनवरी: नए साल का पहला दिन बाबा के नाम नए साल के पहले दिन, यानी 1 जनवरी 2026 को भुवनेश्वर के विख्यात भजन गायक गौरख अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ श्री श्याम दरबार में हाजरी लगाएंगे। उनके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले भजनों के माध्यम से भक्तगण नए साल की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ करेंगे।

भक्तों से अपील

नारायणी धाम मंदिर समिति ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्ति संगीत का आनंद लें।
स्थान: नारायणी धाम भूतनाथ मंदिर परिसर, CH Area, सोनारी, जमशेदपुर - 831011

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !