Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-30

Jharkhand News: JSSC तकनीकी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा-2023 जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड तकनीकी और विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार यह परीक्षा जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी.

परीक्षा नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए
आयोग ने साफ किया है कि यह प्रतियोगिता परीक्षा नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए होगी. इससे जुड़े सभी पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा. परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, प्रवेश पत्र और अन्य जरूरी सूचनाएं समय समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करें
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रहें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !