Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-12

PM Modi To Address Nation: आज रात 8 बजे PM मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पहली बार देश को करेंगे संबोधित

Meta Description

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जो ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद उनका पहला संबोधन होगा. यह संबोधन भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तुरंत प्रभाव से रोकने के समझौते के दो दिन बाद होने वाला है. यह समझौता चार दिनों तक सीमा पार से हमलों के बाद हुआ है, जिससे बड़े पैमाने पर संघर्ष की आशंका पैदा हो गई थी.

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए भारत ने 6 और 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया.

भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर भीषण जवाबी हमला किया. पसरूर और सियालकोट एविएशन बेस पर रडार साइटों को भी सटीक हथियारों का इस्तेमाल करके निशाना बनाया गया, जिससे पड़ोसी मुल्क को भारी नुकसान हुआ. सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि लड़ाई में 35-40 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और नई दिल्ली ने अपने वांछित लक्ष्य हासिल कर लिए हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !