Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

President District Visit Was Success: राष्ट्रपति का जिला भ्रमण सफल, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पूरी टीम की थपथपायी पीठ, सराहा तालमेल

Jamshedpur: भारत की राष्ट्रपति के जिला भ्रमण के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन के उपरांत जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित सभी लाइन डिपार्टमेंट, सुरक्षा एजेंसियों तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद एवं सराहना की है।


कर्मियों को धन्यवाद एवं सराहना की

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक संपूर्ण कार्यक्रमों के निर्बाध संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों द्वारा की गई विस्तृत योजना, सटीक क्रियान्वयन तथा उत्कृष्ट अंतर-विभागीय समन्वय अत्यंत सराहनीय रहा।

अनुशासन का परिचय दिया

 सुरक्षा व्यवस्था, रूटलाइन प्रबंधन, कार्यक्रम स्थलों की तैयारी, यातायात नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं प्रोटोकॉल अनुपालन जैसे प्रत्येक पहलू पर उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता एवं अनुशासन का परिचय दिया गया। 

सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हुए

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मी ने अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया, जिसके परिणामस्वरूप सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हुए। 

इस सफल आयोजन की प्रमुख विशेषता

सूक्ष्म से सूक्ष्म विवरणों पर विशेष ध्यान देते हुए टीम भावना के साथ कार्य करना इस सफल आयोजन की प्रमुख विशेषता रही। उन्होंने सभी के समर्पण, परिश्रम एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा व्यक्त की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !