Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-29

Jharkhand Crime News: गिद्धौर में आधी रात पेट्रोल पंप पर धावा, नकाबपोश अपराधियों ने तीन लाख लुटे

Jharkhand Crime News: चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. चतरा इटखोरी मुख्य पथ पर पांडेयमहुआ गांव के पास स्थित इंदु फ्यूल पेट्रोल पंप को रविवार देर रात निशाना बनाया गया. रात करीब 12:40 बजे नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोलते हुए लगभग तीन लाख रुपये नकद लूट लिए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

सुनसान रात में पंप बना निशाना
देर रात जब पेट्रोल पंप पर सन्नाटा पसरा हुआ था, तभी दो सफेद अपाचे बाइक पर सवार पांच से छह अपराधी वहां पहुंचे. बिना समय गंवाए सभी सीधे पेट्रोल पंप के ऑफिस चेंबर में घुस गए और वारदात को अंजाम देने लगे. ऑफिस में मौजूद लातेहार निवासी दयानंद सिंह और गिद्धौर के सौरभ पांडे को अपराधियों ने रिवॉल्वर के बल पर बंधक बना लिया. दोनों से कैश के बारे में पूछताछ की गई. जब उन्होंने विरोध करने या खुद को बचाने की कोशिश की तो अपराधियों ने बेरहमी से लात घूंसे बरसाए. मारपीट से दोनों कर्मचारी दहशत में आ गए और पूरी तरह असहाय हो गए.

सबूत मिटाने की पूरी कोशिश
लूट के बाद अपराधियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पूरी तैयारी दिखाई. जाते समय वे ऑफिस में लगा सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर और वाई-फाई का पूरा सेटअप उखाड़ कर साथ ले गए. इसके अलावा दोनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए, जिन्हें बाद में घटनास्थल से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और अपराधियों के भागने के रास्तों को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था जरुरी
इस वारदात ने एक बार फिर रात के समय पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अपराधियों का बेखौफ अंदाज और सबूत मिटाने की कोशिश यह दर्शाती है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है. लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था की गंभीर समीक्षा की मांग कर रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !