Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा निवासी CRPF इंस्पेक्टर बिप्लब विश्वास ने “कौन बनेगा करोड़पति” में एक करोड़ रुपये की धनराशि जीतकर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाले वे पहले CRPF अधिकारी हैं. उन्होंने बताया कि इसके पीछे उनकी 15 वर्षो के मेहनत, संघर्ष और पिता की सलाह है. उनका एक करोड़ रुपया जितने वाली यह एपिसोड 30 दिसंबर31 दिसंबर, 2025 को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा.
15 वर्षो के मेहनत
एक करोड़ की धनराशि जीतने वाले CRPF अधिकारी (इंस्पेक्टर)बिप्लब विश्वास, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल अभियान में तैनात हैं. ड्यूटी के बाद, जब भी उन्हें अतरिक्त समय मिलता था वह “कौन बनेगा करोड़पति ” के प्रसारित एपिसोड को देखते और उसमें पूछे गए सवालों को हल किया करते थे. बिप्लब विश्वास ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें सलाह देते हुए, “कौन बनेगा करोड़पति” में जाने के लिए प्रेरणा देते थे. ड्यूटी करते हुए लगभग 15 सालों के संघर्ष के बाद उन्हें आखिरकार सफलता मिली और अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिल गया.
अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका
बिप्लब विश्वास को 1 करोड़ रुपये की धनराशि के अलावा मारुति सुजुकी विक्टोरियाज (टॉप मॉडल) कार, एक ई-बाइक, एक सोने का सिक्का, इसके साथ ही डॉ फिक्सिट कंपनी की ओर से उन्हें 50 हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर सहित कई अन्य उपहार मिले हैं. CRPF की अनुशासन ड्यूटी के साथ लगभग 15 वर्षों की तपस्या को मुकाम तक पहुंचा कर बिप्लब विश्वास करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं.