Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Bokaro Police Big Success: बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 44 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सात गिरफ्तार

Bokaro: बोकारो जिला की चिरा चास थाना पुलिस को यह कामयाबी मिली है पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो नाबालिक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कर गिरोह के पास से विभिन्न घरों से चुराए गए 90 ग्राम सोना जिसकी बाजार की कीमत 10 लाख 62000, 5 किलो 300 ग्राम चांदी जिसका मूल्य 9 लाख 10 हजार रुपए, 52850 नकद दो बाइक एलइडी टीवी गैस की कटर लैपटॉप इनवर्टर सहित कई सामान बरामद किया गया है।

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया 

इसकी जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी है एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में बोकारो के रहने वाले रोहित मेहरा बड़का बांसफोर,रोशन कुमार,नीरज कुमार नायक संजय वर्मा और बिहार सिवान के रहने वाले सोना कारोबारी शशि वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। हरविंदर सिंह ने बताया कि चोर गिरोह ने बोकारो के चिरचा थाना क्षेत्र में 22 बालीडीह ओपी क्षेत्र में पांच बालीडीह थाना क्षेत्र में चार ,चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो बीएस सिटी थाना क्षेत्र में तीन, सेक्टर चार थाना क्षेत्र में चार और सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में 6 चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया था। 

चिरचास थाना पुलिस का महत्वपूर्ण भूमिका

एसपी ने बताया कि धनबाद का एक गिरोह इन्हें बंद घरों की रेकी कर बताने का काम करता था और यह चंद मिनट में बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि इस मामले के उद्वेदन में चिरचास थाना पुलिस का महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह अंतराज्यीय है। अभी निकाल तुरंत जो गहनों की बिक्री बोकारो और सिवान में किया करते थे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !