Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-12-28

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने नए साल में पार्टी के संकल्प को मीडिया के समक्ष रखा, संगठन को मजबूत करना सभी का लक्ष्य

Jharkhand: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने नए साल में पार्टी के संकल्प को मीडिया के समक्ष रखा। रांची में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नए साल में संगठन को मजबूत करना सभी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को पार्टी सदन से लेकर सड़क तक मजबूती के साथ रखेगी। 


सरकार निकाय चुनाव नहीं करा रही है

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार को नगर निगम चुनाव अविलंब करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव दलीय आधार पर होनी चाहिए क्योंकि ऐसा देखने में आता है दलीय आधार पर चुनाव नहीं होने के दौरान धन बल और बाहुबल प्रभावि हो जाता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार निकाय चुनाव नहीं करा रही है। 

सहायता का भी उपयोग नहीं किया जा रहा 

ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार सभी शक्तियों को अपने पास केंद्रित रखना चाहती है। निकाय चुनाव नहीं होने से केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !